Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मुरैना: क्वारी नदी रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, चलती ट्रेन से गिरने की आशंका

मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में क्वारी नदी के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को मर्चुरी भेज दिया।

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि मृतक लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच का था। उसके पास गर्म टोपी और शराब मिली, लेकिन कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि वह चलती ट्रेन से गिर गया और सिर में चोट लगने से उसकी मौत हुई।

सिविल लाइन टीआई उदयभान यादव ने कहा कि शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। साथ ही राजस्थान और उत्तर प्रदेश पुलिस से भी संपर्क किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों और परिस्थितियों की पुष्टि हो सकेगी।

Share:

Leave A Reviews

Related News