Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मुरैना: ट्रक ने स्कूल बस को मारी जोरदार टक्कर, ड्राइवर की मौके पर मौत, 6 बच्चे घायल

मुरैना जिले के नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। यहाँ नीवड़ी गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चों से भरी स्कूल बस को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि स्कूल बस के ड्राइवर समसान सिंह सिकरवार (67 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे का विवरण: जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब अल्ट्रोनियस स्कूल की बस गलेथा गांव से बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी। जैसे ही बस नेशनल हाईवे पर नीवड़ी गांव के पास पहुंची, मुरैना की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने उसे सामने से अपनी चपेट में ले लिया।

घायलों की स्थिति: हादसे के वक्त बस में कई स्कूली बच्चे सवार थे। इस टक्कर में 6 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायल बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Share:

Leave A Reviews

Related News