
नरसिंहपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ-सट्टा कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से नरसिंहपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है तथा ऐसे कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित की जा रही है।
इसी क्रम में थाना करेली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए बंद ढाबे में जुआ खेल रहे 08 व्यक्तियों को पकड़ा। पुलिस द्वारा मौके से कुल 24,900 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए।
मुखबिर की सूचना पर की गई कार्यवाही: पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कृष्णा होटल के पास स्थित एक बंद ढाबे में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां जुआ खेलते हुए दो समूहों में कुल 08 व्यक्तियों को पकड़ा गया।
पुलिस कार्यवाही के दौरान पकड़े गए व्यक्तियों के नाम संदीप ठाकुर, पिता संजू ठाकुर, उम्र 26 वर्ष, निवासी राजेंद्र वार्ड, करेली, अमन ठाकुर, पिता महेश ठाकुर, उम्र 30 वर्ष, निवासी राजेंद्र वार्ड, करेली, शिवम ठाकुर, पिता राजू ठाकुर, उम्र 26 वर्ष, निवासी राजेंद्र वार्ड, करेली, अंश सोनी, पिता महेंद्र सोनी, उम्र 20 वर्ष, निवासी करेली बस्ती, थाना करेली, सतीश सोनी, पिता रामजी सोनी, उम्र 42 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी, करेली, अखिलेश, पिता पुसऊ ठाकुर, उम्र 40 वर्ष, निवासी महेंद्र वार्ड, करेली, अजीज खान, पिता शेख मानक खान, उम्र 45 वर्ष, निवासी महेंद्र वार्ड, करेली, कादर उर्फ कादिर, पिता नूर मोहम्मद मुसलमान, उम्र 41 वर्ष, निवासी महेंद्र वार्ड, करेली, थाना करेली।
कुल जप्ती का विवरण :
• जुआ खेलते हुए पकड़े गए व्यक्ति: 08
• कुल नगद राशि: 24,900 जप्त।
• कुल जप्त ताश के पत्ते: 52 जप्त।
पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जिले में अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है।
कार्यवाही में मुख्य भूमिका: उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रत्नाकर हिंग्वे, चैकी प्रभारी आमगांव उनि संग्राम सिंह, प्र.आर. राजेन्द्र उईके, आर. सचिन, आर. लक्ष्मी नागपुरे, आर. चेतन, की मुख्य भूमिका रही है।
Leave A Reviews