Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मैहर: ताला पुलिस ने 60 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को दबोचा


मैहर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ताला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर के निर्देशन में एवं एसडीओपी अमरपाटन ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ताला निरीक्षक महेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ललितपुर नं. 02 के कोइलहरी घाट नदी किनारे एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना पर टीम ने तत्काल घेराबंदी कर रंजीत कुमार मांझी पिता स्व. तीरथ प्रसाद मांझी उम्र 32 वर्ष निवासी कन्देहली ललितपुर नं. 01 को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 4 प्लास्टिक डिब्बों में भरी 60 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत लगभग 12 हजार रुपये बरामद हुई।

आरोपी के खिलाफ थाना ताला में अपराध क्र. 323/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

कार्रवाई में सउनि रामनरेश मिश्रा, प्रआर पंकज मिश्रा, राकेश मिश्रा, चंदन शुक्ला, इच्छालाल तिवारी, आरक्षक विवेक मिश्रा, शम्भू राय, संतोष द्विवेदी व कमलेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Date & Time : 2026-10-14 14:02:40

Share:

Leave A Reviews

Related News