Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नरसिंहपुर में माय भारत द्वारा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की बैठक संपन्न


नरसिंहपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत (मेरा युवा भारत), नरसिंहपुर के तत्वावधान में जिले के प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य माय भारत मंच की विभिन्न गतिविधियों, अभियानों एवं सरकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं और आम नागरिकों तक पहुँचाना रहा।

​बैठक को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी उमंग जैन ने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया युवाओं से संवाद स्थापित करने का सबसे सशक्त और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने इन्फ्लुएंसर्स से आह्वान किया कि वे अपनी पहुंच और रचनात्मकता का उपयोग कर माय भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण, कौशल विकास कार्यक्रमों, खेल गतिविधियों, स्वयंसेवा (वॉलंटियरिंग) और राष्ट्रीय अभियानों को व्यापक स्तर पर प्रसारित करें।

इससे जिले के अंतिम छोर पर बैठे युवा भी इन अवसरों से जुड़कर लाभान्वित हो सकेंगे। ​चर्चा के दौरान उपस्थित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे और माय भारत के विजन को आगे बढ़ाने के लिए रचनात्मक रील्स, वीडियो और पोस्ट के जरिए सकारात्मक सामग्री तैयार करने पर सहमति जताई।

सभी ने डिजिटल मंचों पर समाजोपयोगी व प्रेरणादायक संदेशों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। ​कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी उमंग जैन के साथ वॉलंटियर कालूराम विश्वकर्मा, खुशी ढिमोले एवं तिलक पटैल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Date & Time : 2026-10-22 14:13:09

Share:

Leave A Reviews

Related News