
नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन के मुसाफिरखाने (यात्री प्रतीक्षालय) में मंगलवार, 22 सितंबर को एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे रेलवे चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
मामले में शासकीय रेल पुलिस (GRP) थाना गाडरवारा द्वारा मर्ग क्रमांक 70/26, धारा 194 बीएनएसएस (BNSS) के तहत मर्ग कायम कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के परिजनों और वारिसानों की तलाश के लिए शव को जिला अस्पताल नरसिंहपुर के मर्चुरी कक्ष (शवगृह) में सुरक्षित रखवाया गया है।
जीआरपी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार मृतक के शरीर अथवा पास से कोई ऐसा पहचान पत्र, टिकट या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। शिनाख्त हेतु हुलिया एवं पहनावे का विवरण निम्नवत है:
अनुमानित उम्र: लगभग 55 वर्ष
पहनावा: नीले रंग का लोअर (ट्रैक पैंट) एवं स्लेटी (ग्रे) रंग की शर्ट
पहचान चिन्ह: शरीर पर पहचान से संबंधित कोई विशिष्ट चिन्ह या टैटू आदि नहीं पाया गया है।
गाडरवारा जीआरपी ने आम नागरिकों, यात्रियों और स्थानीय समाजसेवियों से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति उक्त हुलिए या पहनावे के आधार पर मृतक को पहचानता हो या उसके परिजनों के संबंध में जानकारी रखता हो, तो वह तत्काल जीआरपी को सूचित कर सहयोग प्रदान करे।
संपर्क नंबर: 7049151205
पुलिस द्वारा आसपास के थानों और गुमशुदगी दर्ज मामलों के रिकॉर्ड से भी मृतक के हुलिए का मिलान किया जा रहा है, ताकि मृतक के परिजनों का पता लगाकर शव का विधिवत अंतिम संस्कार कराया जा सके।
Leave A Reviews