Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रामनगर: शासकीय विद्यालय मिरगौती में हर्षोल्लास से मना 'उमंग दिवस'


मैहर जिले के रामनगर जनपद शिक्षा केन्द्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिरगौती (रामनगर, जिला-मैहर) में हर्षोल्लास के साथ 'उमंग दिवस' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य   रमेश कुमार पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम का कुशल संचालन  आयुष प्रताप सिंह (प्रायोगिक शिक्षक) द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक गणराज मिश्रा, बृजेन्द्र मिश्रा, हनुमान दीन साकेत सहित सहयोगी अतिथि शिक्षक  प्रभुदीन सोनी, आनंद कुमार कुशवाहा, रमेश पटेल, मती शशि मिश्रा एवं प्रशांत कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बच्चों के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों को जीवन कौशल, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं किशोaरावस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। 

समापन पर सभी विद्यार्थियों और स्टाफ ने आपस में भाईचारा बनाए रखने तथा लगन से पढ़ाई करने का संकल्प लिया।

Date & Time : 2026-09-22 07:56:52

Share:

Leave A Reviews

Related News