Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बरसात के बाद धान की फसल पर रोगों का खतरा: SADO संजय सिंह ने मैहर-रामनगर के किसानों के लिए जारी की जरूरी सलाह


रामनगर, मैहर. बरसात के बाद मौसम परिवर्तन व व्याप्त नमी के चलते धान की फसल में रोगों की बढ़ती तादात को देखते हुए, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रामनगर संजय सिंह (SADO) ने किसानों के लिए रोगवार सलाह जारी की है.

1. पत्ती लपेटक (Leaf Folder) रोग

कारक: Cnaphalocrocis medinalis नामक कीट. नमी और घनी फसल में तेजी से फैलता है.

लक्षण: पत्ती को रेशम जैसे धागे से लपेट देता है, अंदर से हरा भाग खा जाता है. पत्ती पर सफेद धारियां दिखती हैं, प्रकाश संश्लेषण रुक जाता है.

बचाव: खेत में नाइट्रोजन खाद का ज्यादा उपयोग न करें, समय पर निराई-गुड़ाई करें, प्रकाश प्रपंच लगाएं.

उपचार मात्रा (प्रति एकड़):
- थायमेथोक्सम 12.6% + लैम्ब्डा सायहेलोथ्रिन 9.5% - 80 ml
- क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 9.3% + लैम्ब्डा 4.6% (जलवा) - 150 ml
- इंडोक्साकार्ब 14.5% SC - 150 ml - 200 लीटर पानी में घोलकर शाम को छिड़काव करें.

2. बैक्टीरियल पत्ती झुलसा (BLB)

कारक: Xanthomonas oryzae नामक जीवाणु. बारिश के पानी, हवा से फैलता है.

लक्षण: पत्ती के किनारे से पीला होना शुरू, फिर भूरा होकर सूखना. सुबह पत्ती पर दूधिया बूंदें दिखना. पूरा खेत झुलसा जैसा लगता है.

बचाव: रोगग्रस्त खेत का पानी दूसरे खेत में न जाने दें, नाइट्रोजन कम दें.

उपचार मात्रा (प्रति एकड़):
- कॉपर ऑक्सी क्लोराइड 400 ग्राम + स्ट्रेप्टोमायसीन 15 ग्राम
- या कॉपर हाइड्रॉक्साइड 45% - 400 ग्राम + कासुगामाइसिन 5% - 400 ml
200 लीटर पानी में घोल बनाकर 2 बार 10 दिन के अंतर पर छिड़काव करें.

 3. भूरा फुदका / भूरा माहू (BPH - Brown Plant Hopper)

कारक: Nilaparvata lugens नामक रस चूसक कीट. अधिक नमी और छायादार जगह पर प्रकोप.

लक्षण: तने के निचले हिस्से में हजारों की संख्या में भूरे कीड़े चिपके रहते हैं. पौधा पीला होकर सूख जाता है, जिसे Hopper Burn कहते हैं.

बचाव: खेत में पानी निकास रखें, बीच-बीच में गैप रखें, नाइट्रोजन का संतुलित प्रयोग.

उपचार मात्रा (प्रति एकड़):
- पायमेट्रोजिन 50% WG - 100-120 ग्राम
- डिनोटेफ्यूरान 20% SG - 100 ग्राम
- फ्लोनिकामिड 50% WG - 100 ग्राम
तने के निचले हिस्से पर अच्छी तरह तर-बतर कर छिड़काव करें.

> SADO संजय सिंह ने कहा- किसान भाई किसी भी दवा का जरूरत से ज्यादा प्रयोग न करें, सुबह-शाम ही छिड़काव करें और दवा खरीदते समय पक्का बिल अवश्य लें. समस्या होने पर कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकास खण्ड रामनगर से संपर्क करें.

Date & Time : 2026-09-22 08:31:54

Share:

Leave A Reviews

Related News