Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रामनगर में नरवाई की आग ने धारण किया विकराल रूप, दमकल गाड़ियाँ खराब होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश

रामनगर। मैहर जिले के तहसील रामनगर अंतर्गत ग्राम पटना के खेतों में भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। हार्वेस्टर से कटी गेहूं की नरवाई में अज्ञात कारणों से लगी आग इतनी बेकाबू हो गई कि वह तेज हवाओं के साथ ग्राम चंदवार तक पहुँच गई है। ग्रामीणों के अनुसार, इस वर्ष गेहूं की फसल की कटाई हार्वेस्टर से कराई गई थी, जिससे खेतों में भारी मात्रा में सूखा अवशेष (नरवाई) मौजूद था। अचानक भड़की यह आग देखते ही देखते चारों ओर फैल गई।

प्रशासनिक विफलता और संसाधनों का अभाव: आग लगने के तुरंत बाद किसानों ने दमकल विभाग को सूचित किया, लेकिन स्थानीय प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। जानकारी मिली है कि रामनगर और अमरपाटन दोनों ही क्षेत्रों की फायर ब्रिगेड गाड़ियाँ तकनीकी रूप से खराब पड़ी हैं। इस महत्वपूर्ण समय पर अग्निशमन सेवा उपलब्ध न होने के कारण आग ने लगभग 20 एकड़ क्षेत्र की नरवाई को जलाकर खाक कर दिया है।

वन्य प्राणियों और रिहायशी इलाकों पर खतरा: हालांकि अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन ग्रामीण अपने सीमित संसाधनों के साथ आग को गाँव की आबादी की तरफ बढ़ने से रोकने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। लगातार बढ़ती हुई यह आग अब पास के वन क्षेत्र की ओर रुख कर रही है, जो वन्य प्राणियों के जीवन के लिए एक गंभीर संकट बन सकता है। स्थानीय किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आग पर काबू पाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

Share:

Leave A Reviews

Related News