
रीवा: शहर के वार्ड नंबर 16 में जलभराव और दूषित पानी की समस्या का निरीक्षण करने पहुंचे महापौर अजय मिश्रा ‘बाबा’ अपने विवादित बयान के कारण सुर्खियों में हैं। गुरुवार को हुए इस निरीक्षण का वीडियो शुक्रवार को वायरल होने के बाद जिले का सियासी पारा चढ़ गया है।
क्या है पूरा मामला? वार्ड नंबर 16 के निवासियों द्वारा लंबे समय से गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत की जा रही थी। निरीक्षण के दौरान महापौर ने पाया कि एक बोरवेल नाली के बिल्कुल समीप बनाया गया है, जिससे दूषित पानी सप्लाई में मिल रहा है। इस घोर लापरवाही को देख महापौर अपना आपा खो बैठे। उन्होंने मौके से ही एक निगम कर्मचारी को फोन लगाया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा, "आ जाओ तो तुमको उसी नाली में घुसेड़ दूंगा, शर्म नहीं लगती तेरे को... दलाली करते बैठा रहता है।" महापौर ने बीकानेर प्रतिष्ठान पर भारी जुर्माना लगाने और संबंधित कर्मचारी को हटाने के निर्देश भी दिए।
भाजपा का पलटवार महापौर के इस व्यवहार पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। नेता प्रतिपक्ष दीनानाथ वर्मा ने इसे पद की गरिमा के खिलाफ और 'अहंकार' का प्रतीक बताया। उन्होंने इसे अनुसूचित जाति (SC) समाज का अपमान करार देते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री सफाई कर्मियों का सम्मान करते हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के महापौर ऐसी भाषा का उपयोग कर रहे हैं।
Leave A Reviews