
नई दिल्ली। सरकार ने आज आधार कार्ड के नए एप का फुल वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस नए एप के आने से अब आधार कार्डधारकों को कई कामों के लिए आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और कई सुविधाएं घर बैठे ही उपलब्ध होंगी।
आधार कार्ड आज हर सरकारी और गैर-सरकारी काम के लिए अनिवार्य हो गया है। ऐसे में इस नए एप का फुल वर्जन उपयोगकर्ताओं के लिए बेहद सहूलियत भरा साबित होगा।
इस नए एप में कई नई और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। फिजिकल आधार कार्ड की जरूरत काफी हद तक कम हो जाएगी क्योंकि सभी सेवाएं डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होंगी।
आधार से लिंक मोबाइल नंबर अब घर बैठे बदला जा सकेगा।
नया पता अपडेट करना आसान होगा।
नाम और ई-मेल आईडी अपडेट करने की सुविधा भी एप में उपलब्ध होगी।
फिजिकल आधार कार्ड या उसकी फोटो कॉपी की आवश्यकता नहीं होगी।
क्यूआर कोड आधारित डिजिटल पहचान सत्यापन की सुविधा दी जाएगी।
अपने मोबाइल में एप इंस्टॉल करें।
आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
मांगी गई जानकारी भरें।
मोबाइल नंबर, पता या अन्य विवरण अपडेट करने के ऑप्शन से सुविधाओं का लाभ उठाएं।
इस नए एप के जरिए अब आधार कार्डधारकों के लिए पहचान सत्यापन और जानकारी अपडेट करना पहले से कहीं ज्यादा सरल और सुरक्षित हो गया है।
Leave A Reviews