Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

विश्व धरोहर सप्ताह के तहत तुलसी संग्रहालय रामवन में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित


सतना। विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय मध्यप्रदेश भोपाल के तत्वावधान में शासकीय तुलसी संग्रहालय रामवन में सोमवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर 12 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सज्जनपुर के प्राचार्य राजीव लोचन अग्निहोत्री ने किया। प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सज्जनपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन में लगभग 150 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिनमें से करीब 80 से 90 विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया।

प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र के साथ मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राकेश मिश्रा, सुशील सोनी, मनवहोर प्रजापति एवं सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे।

Date & Time : 2026-11-23 14:26:48

Share:

Leave A Reviews

Related News