
सतना। पूर्व प्राचार्य एवं साहित्यकार नरेंद्र सिंह बघेल के 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर रविवार को अमृत महोत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विन्ध्यांचल साहित्य सृजन मंच ‘सरगम’ की ओर से महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सतना और मैहर जिले के साहित्यकार, रचनाकार और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सत्येंद्र शर्मा उपस्थित रहे। वरिष्ठ साहित्यकार पं. रामनरेश तिवारी ने मुख्य वक्ता के रूप में विचार रखे। वहीं जीपी सिंह, सुदामा शरद, धीरेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र त्रिपाठी, अशोक प्रताप सिंह सहित अन्य साहित्यकार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत नरेंद्र सिंह बघेल को शाल, श्रीफल और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित करने के साथ हुई। इसके बाद वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, साहित्यिक योगदान और शासकीय सेवाकाल के अनुभवों पर विचार रखे।

मुख्य वक्ता पं. रामनरेश तिवारी ने कहा कि नरेंद्र सिंह बघेल ने अपने शासकीय दायित्वों का जिस तरह निर्वहन किया, वह प्रेरणादायक और सराहनीय है। उन्होंने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को रेखांकित किया।
डॉ. सत्येंद्र शर्मा ने कहा कि मनुष्य की पहचान उसके कर्तव्यों के समुचित पालन से होती है। दायित्वों का स्वरूप बदल सकता है, लेकिन वे कभी समाप्त नहीं होते। उन्होंने कहा कि नरेंद्र सिंह बघेल शासकीय सेवा से मुक्त होने के बाद भी 75 वर्ष की उम्र में सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं और लगातार काव्य रचना में सक्रिय हैं।
नरेंद्र सिंह बघेल के बड़े भाई धीरेन्द्र सिंह बघेल ने बचपन की यादें साझा कीं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र बचपन से ही भाई-बहनों के बीच कर्मठ रहे हैं और पिता के आदर्शों का पालन करते आए हैं।
सुदामा शरद ने अपने विचार रखते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। जीपी सिंह परिहार ने उनके साहित्यिक योगदान पर चर्चा की, जबकि अशोक सिंह परिहार ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों और शासकीय दायित्वों के निर्वहन को महत्वपूर्ण बताया।

रविशंकर चतुर्वेदी ने नरेंद्र सिंह बघेल की काव्य रचनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्हें इस दौर की श्रेष्ठ रचनाओं में शामिल बताया। उन्होंने कहा कि बघेल की रचनाओं में साहित्यिक संवेदना और विचारों की अभिव्यक्ति दिखाई देती है।
सरगम परिवार की ओर से सत्येंद्र पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह शैल, दीपा गौतम, तेजभान सिंह तेज और तामेश्वर शुक्ल तारक ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में साधौ प्रसाद पाण्डेय, उमेश त्रिवेदी, रामपाल सिंह परिहार, दिलीप कुमार पाण्डेय, शरद तिवारी, रमाकांत द्विवेदी, वृजेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, सुधा सिंह, जिला जनसंपर्क अधिकारी राजेश सिंह, निशांत सिंह, संजय सिंह, सुनील सिंह, सुशील श्रीवास्तव, अनिल सिंह परिहार, डॉ. यू.बी. सिंह, अजीत सिंह कुंवर, धर्मेंद्र सिंह, रमेश सिंह, अजय पाण्डेय, जी.डी. त्रिपाठी, शिवकुमार त्रिपाठी, संदेश श्रीवास्तव, बी.पी. सिंह, एस.एन. शुक्ला, ज्ञानेन्द्र सिंह, रामायण विश्वकर्मा, उमेश द्विवेदी, हरिहर प्रसाद तिवारी, अजय सिंह परिहार, के.पी. त्रिपाठी, बुद्धिराज सिंह परिहार, वीरेन्द्र सिंह परिहार, शाहिर मोहम्मद, आशीष त्रिपाठी, सुशील निगम और गणेश गर्ग सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Leave A Reviews