Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पलाऊ में 55वें पैसिफिक आइलैंड फोरम में शामिल हुए एमओएस पबित्रा मार्गेरिटा, 20 मेड-इन-इंडिया बाइक्स सौंपीं


नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। पलाऊ गणराज्य की सरकार के निमंत्रण पर विदेश राज्य मंत्री और वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने 31 अगस्त से 2 सितंबर तक पलाऊ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कोरोर में आयोजित 55वें प्रशांत द्वीप फोरम नेताओं की बैठक (पीआईएफएलएम) में हिस्सा लिया।

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। पलाऊ गणराज्य की सरकार के निमंत्रण पर विदेश राज्य मंत्री और वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने 31 अगस्त से 2 सितंबर तक पलाऊ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कोरोर में आयोजित 55वें प्रशांत द्वीप फोरम नेताओं की बैठक (पीआईएफएलएम) में हिस्सा लिया।

दौरे में पबित्रा मार्गेरिटा ने 31 अगस्त को 55वें पीआईएफएलएम के उद्घाटन समारोह में भाग लिया और 1 सितंबर को 'पीआईएफ नेताओं की वार्ता भागीदारों के साथ संवाद' में भारत का वक्तव्य दिया।

उन्होंने स्वतंत्र, खुले, शांतिपूर्ण और समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए भारत के दृष्टिकोण को साझा किया और प्रशांत द्वीप देशों के साथ भारत के बढ़ते जुड़ाव और विकास साझेदारी पर प्रकाश डाला। इस दौरे ने फोरम के इतर नौ पीआईएफ सदस्यों और संवाद भागीदारों के नेताओं और प्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय रूप से जुड़ने का अवसर भी प्रदान किया।

राज्य मंत्री ने पलाऊ गणराज्य के राष्ट्रपति सुरांगेल व्हिप्स जूनियर से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने विकास सहयोग, क्षमता निर्माण और लोगों के बीच संबंधों पर ध्यान केंद्रित करते हुए द्विपक्षीय संबंधों के व्यापक आयाम पर चर्चा की और भारत-पलाऊ संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

दौरे के दौरान, राज्य मंत्री ने पलाऊ पुलिस की परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विशेष रूप से संशोधित 20 मेड-इन-इंडिया मोटरसाइकिलें भी सौंपीं। ये मोटरसाइकिलें पीआईएफएलएम की मेजबानी के समर्थन में पलाऊ को भारत की द्विपक्षीय अनुदान सहायता के तहत उपहार स्वरूप दी गईं।

भारत 2002 से पीएआईएफ का एक संवाद भागीदार रहा है, जो भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच (एफआईपीआईसी) और अन्य क्षेत्रीय पहलों के साथ-साथ प्रशांत क्षेत्र के साथ भारत के जुड़ाव का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

फिलीपींस के मनीला में अपने ट्रांजिट के दौरान, राज्य मंत्री ने मनीला स्थित भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित एक बातचीत में पर्यटन और वस्त्र क्षेत्रों के हितधारकों से भी मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने पलाऊ के राष्ट्रपति से भी मुलाकात की और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा कर लिखा, "कोरोर में 55वीं पैसिफिक आइलैंड्स फोरम लीडर्स मीटिंग के मौके पर पलाऊ के राष्ट्रपति सुरंगेल व्हिप्स जूनियर से मिलकर सम्मानित महसूस किया। पीआईएफ समिट की पलाऊ में शानदार मेजबानी के लिए उन्हें बधाई दी। चल रहे और नए विकास सहयोग पहल, हमारी द्विपक्षीय साझेदारी और बहुपक्षीय फोरम में सहयोग पर चर्चा की। पलाऊ के साथ हमारी करीबी और स्थायी साझेदारी को गहरा और मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को फिर से सुनिश्चित किया।"

--आईएएनएस

केके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News