Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पांढुर्णा: पेड़ोंनी के जंगल में मिला बुजुर्ग का शव

पांढुर्णा जिले में शनिवार को एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ पेड़ोंनी जंगल में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुखदेव इवनाती के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, सुखदेव गुरुवार से अपने घर से लापता थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को कुछ ग्रामीणों ने जंगल में उनका शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचित किया।

भटकने और मानसिक अस्वस्थता की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित दानी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि सुखदेव इवनाती मानसिक रूप से कुछ कमजोर थे। अक्सर वे बिना बताए घर से निकल जाते थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि गुरुवार को भी वे घर से निकले और रास्ता भटकते हुए घने जंगल के भीतर पहुंच गए। वहां भूख-प्यास या किसी अन्य प्राकृतिक कारण से उनकी मृत्यु हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद शव का पंचनामा तैयार किया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि शरीर पर किसी चोट के निशान हैं या नहीं और मौत का असली कारण क्या है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस परिजनों के बयान भी दर्ज कर रही है।

Share:

Leave A Reviews

Related News