Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

करियर में चाहते हैं ऊंची उड़ान? तो बसंत पंचमी पर घर लाएं ये 3 चीजें, जाने शुभ मुहूर्त और उपाय

नई दिल्ली. विद्या, बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती की आराधना का महापर्व बसंत पंचमी इस साल 23 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था. यदि आप विद्यार्थी हैं या अपने करियर में नई ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं, तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन कुछ विशेष चीजें घर लाना और मां शारदे को अर्पित करना अत्यंत फलदायी माना जाता है.

बसंत पंचमी 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का विवरण इस प्रकार है:

पंचमी तिथि प्रारंभ: 23 जनवरी, सुबह 02:28 बजे से

पंचमी तिथि समापन: 24 जनवरी, सुबह 01:46 बजे तक

पूजा का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:13 मिनट से दोपहर 12:33 मिनट तक.

किस्मत चमकाने के लिए घर लाएं ये 3 चीजें
1. मां सरस्वती की प्रतिमा या तस्वीर करियर में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की सुंदर प्रतिमा या चित्र घर लाएं. इसे ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में स्थापित करें. माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा और ज्ञान का संचार होता है.

2. वाद्य यंत्र और संगीत की सामग्री कला और संगीत से जुड़े लोगों के लिए यह दिन बेहद खास है. इस दिन वीणा, बांसुरी या कोई भी छोटा वाद्य यंत्र घर लाना शुभ होता है. इससे मां सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है और एकाग्रता बढ़ती है.

3. पीले रंग की वस्तुएं और फूल मां सरस्वती को पीला रंग अत्यंत प्रिय है. वसंत ऋतु के आगमन के प्रतीक के रूप में इस दिन गेंदे के पीले फूल या पीले वस्त्र घर लाएं. देवी को पीले मीठे चावल और केले का भोग लगाने से शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के द्वार खुलते हैं.

Share:

Leave A Reviews

Related News