
सतना। भगवान सहस्रबाहु महाराज की जयंती के पावन अवसर पर आनंदम पैलेस में ताम्रकार समाज द्वारा भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के 300 से अधिक लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। घर-घर जाकर निमंत्रण देने की पहल का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला और समाज की एकजुटता एवं संगठन शक्ति का परिचय मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सतना नगर निगम महापौर एवं ताम्रकार समाज के संरक्षक योगेश कुमार ताम्रकार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल ताम्रकार 'मौसम', प्रदेश महासचिव प्रदीप ताम्रकार, संरक्षक सदस्य सुयश ताम्रकार एवं जिला सतना के महामंत्री आशीष ताम्रकार शामिल रहे। कटनी से शरद ताम्रकार तथा नर्मदापुरम से तरुण ताम्रकार अपनी धर्मपत्नी के साथ विशेष रूप से समारोह में शामिल हुए।
समारोह में प्रकाश ताम्रकार ने भगवान सहस्रबाहु महाराज की शौर्यगाथा का ओजस्वी वर्णन किया। वहीं नरेंद्र ताम्रकार ने परिवार प्रबोधन कार्यक्रम के माध्यम से पारिवारिक संस्कार, एकता और सामाजिक मूल्यों का महत्व समझाया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों ने आयोजन को और भी आकर्षक बनाया। नीलय ताम्रकार एवं राहुल ताम्रकार ने मंच संचालन किया, जबकि अभिजीत ताम्रकार एवं आदित्य ताम्रकार ने सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया।
आयोजन की तैयारियों, घर-घर निमंत्रण वितरण और व्यवस्थाओं में पुष्पेंद्र ताम्रकार, प्रकाश ताम्रकार, रवि ताम्रकार, राहुल ताम्रकार, कृष्णा ताम्रकार, ओमप्रकाश ताम्रकार, शुभम ताम्रकार, कल्लू ताम्रकार, दिलीप ताम्रकार, अनिल ताम्रकार, आर्यन ताम्रकार एवं अभिषेक ताम्रकार सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।
नगर सतना ताम्रकार समाज समिति के अध्यक्ष माधवदास ताम्रकार ने समारोह की सफलता पर सभी अतिथियों, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं, पदाधिकारियों, सहयोगकर्ताओं एवं समाज के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 300 से अधिक समाजजनों की उपस्थिति सामाजिक एकता, समर्पण और संगठन की मजबूती का प्रतीक है। समाज की इसी एकजुटता के बल पर भविष्य में भी सामाजिक उत्थान, संस्कार एवं संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के प्रयास जारी रहेंगे।
Leave A Reviews