Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले से चरवाहे की मौत, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव


सिवनी जिले स्थित पेंच टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में बाघ के हमले से एक चरवाहे की दर्दनाक मौत हो गई है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे कुरई थाना क्षेत्र के खंडासा गांव के समीप जंगल में युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। पेंच टाइगर रिजर्व बाघ का हमला इतना भयावह था कि मृतक के सिर और दोनों पैर शरीर से अलग-अलग पड़े मिले, जबकि शरीर का बीच का हिस्सा गायब था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि बाघ उसे खा गया। जानकारी के अनुसार, खंडासा गांव निवासी योगेश देशमुख रविवार को प्रतिदिन की तरह अपने मवेशी चराने जंगल गया था। शाम को मवेशी तो सुरक्षित घर लौट आए, लेकिन योगेश वापस नहीं पहुंचा। काफी इंतजार के बाद परिजनों ने ग्रामीणों और वन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद देर रात तक तलाशी अभियान चलाया गया, पर कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह पुनः खोजबीन शुरू करने पर जंगल में उसका शव बरामद हुआ।

बाघ की पहचान के लिए लिए गए डीएनए सैंपल, जंगल में लगाए जा रहे कैमरे

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की। डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ) गौरव मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल पर बाघ के पगमार्क (पैरों के निशान) स्पष्ट रूप से मिले हैं। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के शव से डीएनए सैंपल भी एकत्र किए गए हैं, जिनकी जांच के माध्यम से हमले में शामिल बाघ की सटीक पहचान सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही बाघ की मूवमेंट पर लगातार नजर रखने के लिए घटनास्थल और आसपास के वन क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं।

आसपास के गांवों में दहशत, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

इस हृदयविदारक घटना के बाद खंडासा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए अपील की है कि वे अकेले जंगल की ओर न जाएं और मवेशियों को चराने के दौरान विशेष सावधानी बरतें। साथ ही विभाग ने बाघ की सक्रियता वाले इलाकों से दूरी बनाए रखने की सख्त सलाह दी है।

Date & Time : 2026-11-16 14:26:14

Share:

Leave A Reviews

Related News