Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जबलपुर में सरेराह गुंडागर्दी: शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने छात्रा को बीच सड़क पीटा, मदन महल स्टेशन पर हाईवोल्टेज ड्रामा

जबलपुर. संस्कारधानी के मदन महल थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सिरफिरे प्रेमी का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. नरसिंहपुर से आए एक युवक ने कॉलेज जा रही छात्रा को बीच रास्ते में रोककर न केवल शादी का दबाव बनाया, बल्कि मना करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की. घटना के बाद आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया.

क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा मूल रूप से ग्राम रोसरा की रहने वाली है और वर्तमान में जबलपुर में रहकर बीए (BA) की पढ़ाई कर रही है. छात्रा पिछले 5 वर्षों से अपने भाई के दोस्त लवकुश झारिया (निवासी करकबेल, नरसिंहपुर) को जानती है. दोनों के बीच पिछले 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

वारदात का घटनाक्रम:
दोपहर 1:00 बजे: छात्रा पैदल कॉलेज जा रही थी, तभी मदन महल रेलवे स्टेशन के पास लवकुश ने उसे रोक लिया.

शादी की ज़िद: आरोपी उसे जबरन वाहन स्टैंड के पास ले गया और तुरंत शादी कर साथ चलने का दबाव बनाने लगा.

पिटाई और धमकी: जब छात्रा ने कहा कि वह अभी अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती है, तो लवकुश भड़क गया. उसने आव देखा न ताव और छात्रा पर हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया.

फरार आरोपी: शोर मचने और भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपी वहां से भाग निकला.

पुलिस की कार्रवाई:
मदन महल थाना पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आरोपी लवकुश झारिया के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस की एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नरसिंहपुर रवाना की गई है.

Share:

Leave A Reviews

Related News