
बालाघाट जिले में रबी की फसल पर बिजली संकट मंडराने लगा है। फसल पकने की अवस्था में है, लेकिन किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। समस्या की मुख्य वजह कनकी क्षेत्र में लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर है, जो अधिक लोड के कारण बार-बार जल रहा है।
सरेखा-2 के कनकी क्षेत्र के किसान मंगलवार को अपनी समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसान रेखलाल भोयर ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे सिंचाई कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इस कारण करीब 30 एकड़ में लगी रबी की फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है।
किसानों का कहना है कि वर्तमान ट्रांसफार्मर लोड सहन करने में सक्षम नहीं है और कई बार खराब हो चुका है। उन्होंने विद्युत विभाग से 25 केवी की जगह 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Leave A Reviews