
सर्दियों के मौसम में बढ़ते कोहरे को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है. रेलवे ने 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक 48 से अधिक ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का ऐलान किया है. इनमें से 24 जोड़ी ट्रेनें पूरी तरह बंद रहेंगी, जबकि कई अन्य ट्रेनों के फेरे घटा दिए जाएंगे.
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र के अनुसार, यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. उन्होंने सभी यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन समयसारिणी अवश्य जांचें, ताकि असुविधा से बचा जा सके.
पूरी तरह रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें
- प्रयागराज–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
- वीरांगना लक्ष्मीबाई–कोलकाता एक्सप्रेस
- उपासना एक्सप्रेस
- मालदा टाउन–नई दिल्ली एक्सप्रेस
- हरिहर एक्सप्रेस
- डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ एक्सप्रेस
- कामाख्या–गया एक्सप्रेस
- हटिया–आनंद विहार एक्सप्रेस
- टाटा–अमृतसर एक्सप्रेस
कम फेरे के साथ चलेंगी ये ट्रेनें
- ग्वालियर–बरौनी एक्सप्रेस
- अजमेर–सियालदह एक्सप्रेस
- हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस
- कोलकाता–अमृतसर एक्सप्रेस
- नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस
- सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस
- अवध आसाम एक्सप्रेस
आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें
- हावड़ा–मथुरा चंबल एक्सप्रेस (12177)
- मथुरा–हावड़ा चंबल एक्सप्रेस (12178)
ये ट्रेनें आगरा कैंट से मथुरा जंक्शन के बीच नहीं चलेंगी.
भोपाल से चलने वाली चार ट्रेनें रद्द
- 14813 जोधपुर–भोपाल (23 नवंबर से)
- 14814 भोपाल–जोधपुर (24 नवंबर से)
- 19711 जयपुर–भोपाल (23 नवंबर से)
- 19712 भोपाल–जयपुर (24 नवंबर से)
रेलवे विभाग ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा योजनाओं को समय पर जांच लें और वैकल्पिक ट्रेनों की जानकारी IRCTC या रेलवे हेल्पलाइन से प्राप्त करें.
Leave A Reviews