Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रामनगर में बीच सड़क पर खड़ा बिजली का खम्भा बना मौत का खतरा, बिजली विभाग की लापरवाही से सौंदर्यीकरण का काम ठप


मैहर। रामनगर के सौंदर्यीकरण कार्य में बिजली विभाग की मनमानी भारी पड़ रही है। थाना चौक से लेकर अस्पताल रोड तक नाली और पेवमेंट निर्माण का काम बीच सड़क पर खड़े इलेक्ट्रिक पोल के कारण रोकना पड़ा है।

बीच सड़क पर खड़ा है खम्भा -

अस्पताल रोड में मुख्य मार्ग पर ही बिजली का पोल खड़ा है। नगर परिषद द्वारा थाना चौक से अस्पताल तक सौंदर्यीकरण के तहत सीसी रोड, फुटपाथ और नाली का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन बिजली विभाग ने अभी तक पोल शिफ्टिंग का कार्य नहीं किया है। जिसके चलते खम्भे के बीच से ही सड़क निर्माण हो गया वही अन्य  निर्माण कार्य प्रभावित है

रात के समय तो यह पोल और भी खतरनाक हो जाता है। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि सड़क के किनारे लगे सौंदर्यीकरण के पोल की लाइट के पास ही मुख्य सड़क पर बिजली का खम्भा खड़ा है। रात में दूर से अंदाजा नहीं लगता और तेज रफ्तार वाहन सीधे खम्भे से टकरा सकते हैं।

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा -

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रोड से रोजाना अस्पताल जाने वाले मरीज, छात्र और ग्रामीण गुजरते हैं। कई बार बाइक सवार और ऑटो चालक हादसे से बाल-बाल बचे हैं। कई बार मांग के बाद भी बिजली विभाग पोल हटाने को तैयार नहीं है। विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर काम टाल रहा है।

नागरिकों ने जिला प्रशासन और कलेक्टर महोदय से मांग की है कि जनहित में बिजली विभाग को तत्काल पोल शिफ्टिंग के निर्देश दिए जाएं, ताकि सौंदर्यीकरण का रुका हुआ काम पूरा हो सके और किसी गंभीर हादसे से पहले इस खतरे को टाला जा सके।

Date & Time : 2026-09-09 09:01:50

Share:

Leave A Reviews

Related News