Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रामनगर: दिव्यांग जनों के लिए मैहर में होगा मुफ्त कैम्प का आयोजन

रामनगर में दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 8 से 11 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सूचना पर्यटन केंद्र (बस स्टैंड के पीछे) आयोजित होगा।

इस शिविर का आयोजन उत्थान सेवा फाउंडेशन द्वारा श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से किया जा रहा है। इस पहल में गणेश सिंह के प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है।

शिविर में दिव्यांगजनों की जांच कर उनकी जरूरत के अनुसार व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, कृत्रिम हाथ-पांव, हियरिंग मशीन, कैलिपर और बैसाखी जैसे सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए जाएंगे।

जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि कालिका प्रसाद पटेल ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों के जीवन को आसान और आत्मनिर्भर बनाना है। यहां विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांगता का परीक्षण कर आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनके दैनिक जीवन में सुधार आ सके।

आयोजकों ने अधिक से अधिक दिव्यांगजनों से इस शिविर में पहुंचकर सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि वे आत्मनिर्भर और बेहतर जीवन की ओर कदम बढ़ा सकें।

Share:

Leave A Reviews

Related News