Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रामनगर: मिरगौती विद्यालय में भी प्रवेशोत्सव की धूम

रामनगर जनपद शिक्षा केन्द्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिरगौती में नए शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत उत्साह और उल्लास के साथ की गई। स्कूल चले अभियान के तहत आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में छात्रों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9 सहित अन्य कक्षाओं में प्रोन्नत और नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। संस्था प्रमुख और शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नए सत्र के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर छात्रों को पुरानी कक्षाओं के परीक्षा परिणाम, अंकसूचियां और नई कक्षाओं की पाठ्यपुस्तकें निःशुल्क वितरित की गईं। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य गणराज बहादुर मिश्रा सहित शिक्षकगण और अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शिक्षकों ने शिक्षा के महत्व, छात्र जीवन में अनुशासन, गुरु और पुस्तकों की भूमिका तथा अभिभावकों के सहयोग पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और पढ़ाई में रुचि लेने के लिए प्रेरित किया गया।

गांव के अभिभावकों और पालकों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम ने नए शिक्षा सत्र को सकारात्मक और प्रेरणादायक शुरुआत दी।

Share:

Leave A Reviews

Related News