
मैहर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। नशे के कारोबारियों पर लगातार प्रहार करते हुए थाना रामनगर पुलिस ने एक और तस्कर का शिकार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह के सख्त निर्देश पर पूरे जिले में नशे के खिलाफ संहार अभियान जारी है।
आज दिनांक 31.10.2026 को थाना प्रभारी रामनगर निरी. विजय त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पावर हाउस झिन्ना रोड जंगल के पास घेराबंदी कर 60 वर्षीय गांजा तस्कर कैलाश उर्फ कृष्णपाल बैस निवासी सीधी को गिरफ्तार किया है।
बाइक की डिग्गी में छिपा रखा था गांजा -
आरोपी मोटरसाइकिल MP 53 MB 4894 की डिग्गी में टेप से लपेट कर 1 किलो 300 ग्राम गांजा (कीमत 13,000 रु) बिक्री के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने गांजा और बाइक (कीमत 80,000 रु) दोनों जप्त कर ली है।
आरोपी के खिलाफ थाना रामनगर में 8/20(b) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।
पुलिस का संदेश साफ है - रामनगर में नशे का कारोबार नहीं चलने देंगे।
ऑपरेशन प्रहार के तहत यह लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Leave A Reviews