
रामनगर। रामनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07.10.2026 को थाना रामनगर में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी रजनीश यादव उर्फ राजे पिता सौखीलाल यादव उम्र 18 साल 07 माह निवासी सुहिला थाना रामनगर जिला मैहर ने उसके साथ दुष्कृत्य किया है।
रिपोर्ट पर थाना रामनगर में अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर धारा 65(1), 137(2), 127(2), 351(3) BNS, 3/4 पॉक्सो एक्ट तथा 3(1)W(ii), 3(2)V एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर के निर्देशन एवं एसडीओपी अमरपाटन ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामनगर निरीक्षक विजय त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रजनीश यादव उर्फ राजे को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की और विवेचना के बाद गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका - निरीक्षक विजय त्रिपाठी, उप निरीक्षक आकाश बागड़े, उप निरीक्षक कुलदीप पटेल चौकी प्रभारी मर्यादपुर, आरक्षक अरुण तिवारी, राजेश यादव, विमलेश यादव, धर्मेन्द्र रावत, महिला आरक्षक मना इक्के।
Leave A Reviews