
सतना, देशबन्धु। देशबंधु के बैनर तले आयोजित इस विंध्य गरबोत्सव में युवाओं को पारंपरिक गरबा के स्टेप्स सिखाने के साथ मंच पर प्रस्तुति देने की बारीकियों से भी रूबरू कराया जा रहा है। नवरात्रि में होने वाली तीन दिवसीय गरबा प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागी अभी से पसीना बहा रहे हैं।
अभ्यास सत्र में संगीत की गति के अनुसार कदम मिलाने, समूह में एकरूपता बनाए रखने, शारीरिक संतुलन और प्रस्तुति के दौरान ऊर्जा बनाए रखने पर खास जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को केवल स्टेप्स याद कराना नहीं, बल्कि उन्हें मंच पर पूरे आत्मविश्वास और आकर्षक अंदाज में प्रस्तुति देने के लिए तैयार करना है।
विंध्य गरबोत्सव की प्रशिक्षण व्यवस्था को सुवान क्रिएशन्स एवं वैष्णवी डांस एकेडमी से जुड़े उमेश वर्मन, विशाल विश्वकर्मा, ऋचा गुप्ता और केजी बुनकर दिशा दे रहे हैं। ट्रेनर एवं कोरियोग्राफर विशाल विश्वकर्मा, उमेश, ऋचा, केजी और काजल प्रतिभागियों को गरबा के पारंपरिक स्टेप्स, बॉडी मूवमेंट और संगीत के साथ कदमों का तालमेल सिखा रहे हैं।
विंध्य गरबोत्सव को बेहतर और यादगार बनाने के लिए आयोजन से जुड़ी टीम भी लगातार काम कर रही है। हैशटैग माय सलून की श्वेता अग्रवाल, गौरी जेवर वाला के रवि शंकर गौरी, मॉडल एवं ग्रूमिंग एक्सपर्ट खुशबू तिवारी, ब्लॉगर मधु पाण्डेय और एंकर रूपाली कृष्णानी का सहयोग आयोजन को विशेष स्वरूप देने में मिल रहा है।
वहीं ऑर्गनाइजिंग टीम से शिवांशु स्वर्णकार और अंकित सिंह सहित मैनेजमेंट टीम के स्वर्णिम, मोहित, जय, हर्षित, आकाश, निलेश, आशीष, करण, सतीश, उर्वशी, महिमा, खुशबू और मधु व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने में जुटे हैं। प्रशिक्षण से लेकर आयोजन की तैयारियों तक, सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

प्रतिभागी अक्षरा उपाध्याय का कहना है यहां उन्हें गरबा के स्टेप्स सीखने के साथ मंच पर प्रस्तुति देने का अनुभव भी मिल रहा है। नियमित अभ्यास से कदमों में निखार आ रहा है।

प्रतिभागी आशिका का कहना है कि नवरात्रि में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय प्रतियोगिता को लेकर सभी प्रतिभागी पूरी तरह गंभीर हैं। हर कोई अपनी प्रस्तुति को बेहतर से बेहतरीन बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहता, ताकि मंच पर जब उतरें तो हर प्रस्तुति यादगार बन जाए।

प्रतिभागी अनुष्का द्विवेदी का कहना है कि विंध्य गरबोत्सव में प्रशिक्षण का तरीका इसे खास बनाता है, क्योंकि यहां नृत्य की बारीकियों के साथ प्रस्तुति के हुनर पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

गरबा की थाप के साथ आगे बढ़ती तैयारियां अब प्रतियोगिता के रोमांच की ओर बढ़ रही हैं। टीम का समन्वय इस उत्सव को खास बनाने में जुटा है- प्रतिभागी संजना मिश्रा
Leave A Reviews