Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सतना: चितहरा बांध का जायजा लेने पहुंची जल संसाधन विभाग की टीम, सीपेज और कैनाल सुधार का भरोसा


सतना, देशबन्धु। जनपद पंचायत मझगवां की ग्राम पंचायत चितहरा स्थित बांध की स्थिति का जायजा लेने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की टीम पहुंची। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बांध में हो रहे सीपेज और कैनाल की स्थिति का अवलोकन किया। साथ ही समस्याओं के निराकरण के लिए सुधार कार्य शीघ्र शुरू करवाने का आश्वासन दिया।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बांध की मौजूदा स्थिति और आवश्यक सुधार कार्यों का आकलन करने के लिए विभागीय अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान भोपाल से आई कार्यपालन यंत्री सपना मानकर, ईई रंजीत लोधी, एसडीओ धर्मेंद्र शुक्ला और जेई अनिरुद्ध चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने बांध में सीपेज की समस्या और कैनाल की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक सुधार कार्यों पर चर्चा की।

सीपेज और कैनाल सुधार पर जोर

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बांध से संबंधित समस्याओं को देखते हुए सीपेज रोकने और कैनाल की व्यवस्था में सुधार कराने का आश्वासन दिया। इन कार्यों के पूरा होने से बांध की स्थिति बेहतर होने और जल प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। हालांकि, सुधार कार्य कब तक शुरू होंगे, इसकी विस्तृत समयसीमा सामने नहीं आई है। निरीक्षण के दौरान चितहरा सरपंच प्रतिनिधि भैयाजी भी उपस्थित रहे। उन्होंने बांध से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित किया।

Date & Time : 2026-10-09 13:57:17

Share:

Leave A Reviews

Related News