Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रामनगर: क्षेत्र शांति समृद्धि यज्ञ की तैयारियां तेज, 20 मार्च से गूंजेंगे मंत्र, महंत सीता बल्लभ शरण महाराज के सानिध्य में होगा आयोजन

रामनगर। क्षेत्र की खुशहाली, शांति और समृद्धि के संकल्प के साथ 'न्यू रामनगर क्षेत्र शांति समृद्धि यज्ञ' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आगामी 20 मार्च 2026 से रामनगर सतना कैंप स्थित श्रीरामजानकी श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में यह धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुष्ठान शुरू होगा, जिसकी तैयारियां वर्तमान में युद्ध स्तर पर जारी हैं।

यज्ञ मंडप और वेदियों का निर्माण

आयोजन स्थल पर यज्ञ मंडप और विभिन्न वेदियों के निर्माण का कार्य अंतिम चरणों में है। पूरे मंदिर परिसर और आयोजन स्थल की विशेष साफ-सफाई की जा रही है ताकि आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजन की भव्यता को लेकर आयोजक मंडल के सदस्यों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।

महंत सीता बल्लभ शरण महाराज का सानिध्य

यह पुनीत अनुष्ठान मैहर बड़ा अखाड़ा के परम पूज्य महंत श्री सीता बल्लभ शरण जू महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। उनके मार्गदर्शन में यज्ञ की समस्त धार्मिक प्रकियाएं पूर्ण की जाएंगी। महाराज जी के आगमन को लेकर क्षेत्र के भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

भक्तों से सहयोग की अपील

आयोजक मंडल ने रामनगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी श्रद्धालु जनों और धर्मप्रेमी नागरिकों से इस आध्यात्मिक महाकुंभ में सम्मिलित होने की अपील की है। समिति का कहना है कि क्षेत्र के सभी लोग तन-मन-धन से सहयोग कर इस आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं।

यज्ञ के दौरान प्रतिदिन प्रवचन, भजन और भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहेगा।


Share:

Leave A Reviews

Related News