Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

छतरपुर में दहेज की मांग से टूटा रिश्ता: 5 लाख रुपये न देने पर शादी रद्द, परिवार ने की कार्रवाई की मांग

छतरपुर जिले में दहेज प्रथा का एक और मामला सामने आया है, जहां शादी तय होने के बाद अतिरिक्त पैसे की मांग पूरी न होने पर लड़के पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, पिपट थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हौरी निवासी गनपत अहिरवार ने अपनी बेटी शारदा अहिरवार की शादी देवेन्द्र अहिरवार निवासी कृष्णा कॉलोनी, देरी रोड से तय की थी। दोनों परिवारों की सहमति से 20 अप्रैल 2026 को विवाह की तारीख भी निर्धारित हो चुकी थी।

तय शर्तों के अनुसार दहेज में मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपये देने की बात हुई थी, लेकिन 6 अप्रैल को लड़के पक्ष ने अचानक 5 लाख रुपये अतिरिक्त की मांग कर दी। जब लड़की पक्ष ने आर्थिक असमर्थता जताई, तो लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया और सगाई का सामान भी वापस कर दिया।

पीड़ित परिवार के अनुसार, शादी में केवल 14 दिन शेष थे और सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। निमंत्रण पत्र तक बांटे जा चुके थे। ऐसे में अचानक रिश्ता टूटने से परिवार को सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से बड़ा झटका लगा है।

घटना के बाद परिवार में तनाव का माहौल है और बेटी व उसकी मां की हालत खराब बताई जा रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह मामला एक बार फिर दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Share:

Leave A Reviews

Related News