Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दमोह में हिरण पर आवारा कुत्तों का हमला: तालाब में कूदकर बचाई जान, हालत गंभीर

दमोह में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पानी पीने आए एक हिरण पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना मंगलवार दोपहर फुटेरा तालाब के पास हुई। जानकारी के अनुसार, हिरण पानी पीने के लिए तालाब पर आया था, तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया और कई जगह काट लिया। अपनी जान बचाने के लिए हिरण तालाब में कूद गया।

स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए कुत्तों को भगाया और हिरण को तालाब से बाहर निकाला। स्थानीय निवासी ऐलू रैकवार ने बताया कि बच्चों से सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और अन्य लोगों की मदद से घायल हिरण को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई, लेकिन वनकर्मी करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे। तब तक स्थानीय लोगों ने हिरण को प्राथमिक उपचार भी दे दिया था।

बाद में वन विभाग की टीम घायल हिरण को अपने साथ ले गई और उसे पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईश्वर जरांडे ने बताया कि हिरण की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

यह घटना वन्यजीवों की सुरक्षा और आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े करती है।

 
Share:

Leave A Reviews

Related News