Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पन्ना में सड़क हादसा: बाइक और ऑटो की टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

पन्ना जिले की सकरिया हवाई पट्टी के पास सोमवार को एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय शिवम शिवहरे की मौत हो गई। हादसे में उसके साथ बाइक पर जा रहे दो अन्य साथी, संजय पांडे और शिवा पांडे, गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, ककरहटी निवासी शिवम अपने दो साथियों के साथ पन्ना से ककरहटी की ओर बाइक चला रहे थे। इसी दौरान सकरिया हवाई पट्टी के पास सामने से आ रहे एक बेकाबू ऑटो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवम की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Share:

Leave A Reviews

Related News