Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

क्रीमिया में रूसी सैन्य विमान क्रैश, 29 लोगों की मौत, तकनीकी खराबी की आशंका

रूस के क्रीमिया क्षेत्र में बुधवार, 1 अप्रैल को एक बड़ा विमान हादसा हो गया, जिसमें रूसी सेना का एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 29 लोगों की मौत हो गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान एंटोनोव An-26 था, जो उड़ान के दौरान अचानक कंट्रोल रूम से संपर्क खो बैठा। बाद में यह विमान क्रीमिया के पहाड़ी इलाके में क्रैश हो गया।

रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से TASS ने बताया कि विमान में 23 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे और हादसे में किसी के भी बचने की पुष्टि नहीं हुई है।

प्रारंभिक जांच में किसी बाहरी हमले या साजिश के संकेत नहीं मिले हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह हादसा संभवतः तकनीकी खराबी के कारण हुआ। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच समिति गठित की गई है।

यह दुर्घटना उस समय हुई जब विमान ब्लैक सी के पास क्रीमियाई प्रायद्वीप के ऊपर से गुजर रहा था। संपर्क टूटने के बाद विमान की लोकेशन का पता लगाया गया, जहां वह एक ऊंची पहाड़ी से टकराया हुआ मिला।

रेस्क्यू टीमों ने घटनास्थल से मलबा बरामद कर लिया है और ब्लैक बॉक्स की तलाश जारी है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, तकनीकी खराबी इस हादसे की मुख्य वजह हो सकती है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

यह हादसा क्षेत्र में रूसी सैन्य विमानन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

Share:

Leave A Reviews

Related News