Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सागर: नगर परिषद ने बिजली विभाग के दफ्तर पर फेंका तीन ट्रॉली कचरा, बकाया बिल विवाद तूल पर

सागर। जिले में बिजली विभाग और नगर परिषद के बीच बकाया बिल विवाद के कारण तनाव बढ़ गया है। नगर परिषद ने बिजली विभाग के दफ्तर के मुख्य द्वार पर तीन ट्रॉली सड़ा-गला कचरा फेंक दिया, जिससे रास्ता बंद हो गया और इलाके में बदबू फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, नगर परिषद शाहगढ़ पिछले 5 महीनों से विद्युत मंडल का 9 लाख 61 हजार रुपये का बिल बकाया है। बिल की वसूली के लिए बिजली विभाग ने नोटिस जारी किया और शहर की स्ट्रीट लाइट बंद कर दी। नाराज नगर परिषद प्रशासन ने इस कार्रवाई के प्रतिशोध में यह कदम उठाया।

कनिष्ठ अभियंता (JE) रवि सोलंकी ने आरोप लगाया कि फरवरी में नगर परिषद को एक पत्र जारी किया गया था, जिसमें बकाया बिल और कुछ अवैध मोटरों के उपयोग का उल्लेख था। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के सीएमओ विनय मिश्रा ने इस पत्र का कोई लिखित जवाब नहीं दिया और व्यक्तिगत द्वेष के चलते दफ्तर के सामने कचरा फेंकने का आदेश दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार जी.सी. राय मौके पर पहुंचे। उनके साथ कनिष्ठ अभियंता रवि सोलंकी, स्थानीय पार्षद और भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश तिवारी भी मौजूद थे। प्रशासन अब इस मामले की जांच कर रहा है कि किसने सरकारी दफ्तर के सामने कचरा फेंकने का आदेश दिया।

Share:

Leave A Reviews

Related News