Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सतना: लोकायुक्त पुलिस ने शिक्षक-सह लेखापाल महेंद्र पांडेय को 1200 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक माध्यमिक शिक्षक सह प्रभारी लेखापाल महेंद्र पांडेय को 1200 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार 31 मार्च को रामपुर बाघेलान क्षेत्र के सज्जनपुर संकुल केंद्र में की गई।

महेंद्र पांडेय पर आरोप है कि उन्होंने ग्राम बरहा प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक मनोज प्रताप सिंह से क्रमोन्नति संबंधी फाइल आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने पूर्व योजना के तहत सज्जनपुर विद्यालय में दबिश दी। जैसे ही महेंद्र पांडेय ने 1200 रुपये की राशि स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए और आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

लोकायुक्त एसपी सुनील पाटीदार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है और रीवा में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस ट्रैप टीम में निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया, एस राम मरावी और अन्य सदस्य शामिल थे।

Share:

Leave A Reviews

Related News