Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

शहर की अदृश्य धड़कन : डिजिटल अर्थव्यवस्था के युग में पैदा नया रोजगार

बीजिंग, 13 फरवरी (आईएएनएस)। सुबह छह बजे, जब ज्यादातर लोग सो रहे होते हैं, तब अनगिनत इलेक्ट्रिक बाइक चीन के शहरों की सड़कों और गलियों में दौड़ने लगती हैं। डिलीवरीमैन के लिए एक दिन का काम शुरू हो चुका होता है। डिलीवरीमैन डिजिटल अर्थव्यवस्था के युग में पैदा नया रोजगार है। वे लाखों घरों की दैनिक जरूरतों के लिए दौड़ते हैं। लोग उन्हें भाई-बहन बुलाते हैं।

बीजिंग, 13 फरवरी (आईएएनएस)। सुबह छह बजे, जब ज्यादातर लोग सो रहे होते हैं, तब अनगिनत इलेक्ट्रिक बाइक चीन के शहरों की सड़कों और गलियों में दौड़ने लगती हैं। डिलीवरीमैन के लिए एक दिन का काम शुरू हो चुका होता है। डिलीवरीमैन डिजिटल अर्थव्यवस्था के युग में पैदा नया रोजगार है। वे लाखों घरों की दैनिक जरूरतों के लिए दौड़ते हैं। लोग उन्हें भाई-बहन बुलाते हैं।

डिलीवरीमैन चीन में विशाल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के टर्मिनल हैं। वे गोदाम को रिहायशी क्षेत्रों से जोड़ते हैं और वैश्विक वस्तुओं को हर घर तक पहुंचाते हैं। पिछले दशक में चीन में एक्सप्रेस पैकेज की मात्रा में बड़ा इजाफा दर्ज हुआ। पिछले साल एक्सप्रेस पैकेज की मात्रा 1 खरब 99 अरब से अधिक थी। मतलब है कि हर सेकंड में 6,200 से ज्यादा एक्सप्रेस पैकेज बनते हैं।

इस आश्चर्यजनक आंकड़े के पीछे अनगिनत डिलीवरीमैन की मेहनत छिपी है। वे न सिर्फ पैकेज भेजते हैं, बल्कि डिजिटल दुनिया की सुविधा को असल दुनिया में लाते हैं। ई-कॉमर्स के तेज विकास के युग में डिलीवरीमैन उत्पादन और खपत के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उनके बिना ऑनलाइन ऑर्डर सिर्फ ठंडे आंकड़े हैं।

डिलीवरीमैन से 'तुरंत संतुष्टि' संभव बनाया जाता है। इससे ताजा भोजन, दवा और खुदरा के वितरण का विकास तेज होने लगा। तत्काल रसद न केवल नागरिकों की जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि शहर के अंदर सूक्ष्म आर्थिक चक्र को भी सक्रिय बनाता है। इससे छोटे उद्यमों के उत्पाद और अधिक ग्राहकों तक पहुंच पाते हैं, ताजा कृषि उत्पाद सीधे शहरी लोगों तक पहुंच सकते हैं और सेवा ज्यादा सटीकता से पहुंचाई जा सकती है।

उधर, एक्सप्रेस डिलीवरी उद्योग में एंट्री में कम रुकावट और ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी होने की वजह से तमाम लोगों को रोजगार मिला। जब तक मेहनत से काम करते हैं, तब तक आम लोग भी अच्छी-खासी आय कमा सकता है। पता चलता है कि अधिकांश डिलीवरीमैन गांव से आते हैं। इस पेशे के माध्यम से बहुत सारे लोग शहरों में बसने लगे। उपभोक्ताओं के लिए फूड डिलीवरी और कूरियर सर्विस आवश्यकता बन चुके हैं। विशेषकर खराब मौसम में डिलीवरीमैन दैनिक आवश्यकताओं को पहुंचाने में अपरिहार्य भूमिका निभाते हैं। वहीं, मध्यम व छोटे उद्यमों और व्यक्तिगत व्यापारियों के लिए डिलीवरीमैन के बिना उनके कारोबार में बड़ी गिरावट आएगी। फूड डिलीवरी और कूरियर सर्विस जलविद्युत नेटवर्क की तरह शहर के सामान्य संचालन को गारंटी देते हैं।

इसी वजह से वर्ष 2026 के वसंतोत्सव के मौके पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने विशेष तौर पर पेइचिंग के शीछंग जिले में डिलीवरीमैन के साथ बातचीत की और उनके काम व जिंदगी के बारे में पूछा। यह वसंतोत्सव से पहले डिलीवरीमैन के साथ शी चिनफिंग की पहली मुलाकात नहीं है। वर्ष 2019 के स्प्रिंग फेस्टिवल से पहले शी चिनफिंग ने एक कूरियर स्टेशन जाकर डिलीवरीमैन से कहा था कि डिलीवरीमैन का काम बहुत कठिन है। चाहे बारिश हो या धूप, आप लोग सुबह से रात तक काम करते हैं। छुट्टियों के दौरान और भी व्यस्त हो जाता है। आप लोग मधुमक्खी की तरह सबसे मेहनती कार्यकर्ता हैं और लोगों को सुविधा देते हैं।

डिलीवरीमैन के प्रति शी चिनफिंग की प्रशंसा से एक्सप्रेस डिलीवरी कर्मचारियों पर लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ। अब इस पैशे को ज्यादा पहचान और सम्मान मिला है। गलत या देर से डिलीवरी के बारे में अब बहुत कम शिकायतें या परेशानियां आती हैं। खराब मौसम में लोग डिलीवरीमैन को स्नेहपूर्ण अभिवादन देते हैं, जिससे हवा और बारिश में भी उन्हें गर्मी महसूस होती है।

इसके साथ, अधिकांश डिलीवरीमैन शहरी जन कल्याण में भाग लेने लगे। सड़क पर आपात स्थिति के सामने वे आगे बढ़ते हैं। केस सुलझाने में वे पुलिस की मदद करते हैं। सुरक्षा से जुड़े खतरे देखकर वे इन्हें दूर करते हैं और अपनी मर्जी से बुजुर्गों के लिए खाना पहुंचाते हैं और कचरे को बाहर निकालते हैं। इसके चलते पूरे समाज में गर्म सकारात्मक ऊर्जा फैलने लगे। डिलीवरीमैन अपनी शक्ति से शहर की रक्षा करते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share:

Leave A Reviews

Related News