Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड में गणेश उत्सव की धूम, भक्ति और संस्कृति का दिखा संगम

कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया भगवान गणेश का पूजन, प्लांट की प्रगति एवं समृद्धि की कामना

सतना. प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड, सीमेंट डिवीजन, मनकहरी में गणेश उत्सव पूरे हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया जा रहा है. कंपनी की कॉलोनी स्थित स्टाफ क्लब परिसर में भगवान श्री गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा की गई. आवासीय एवं प्लांट परिसर में गणेश पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना एवं आरती की जा रही है.

गणेश उत्सव के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड, सीमेंट डिवीजन के मुख्य कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ श्री राकेश जैन तथा प्रेसीडेंट एचआरएम एंड कार्पोरेट अफेयर्स एवं प्रेसीडेंट कार्पोरेट एचआर डॉ. मनीष कुमार सिन्हा उपस्थित रहे. उन्होंने विधि-विधान से भगवान श्री गणेश का पूजन-अर्चन कर सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.

इस अवसर पर डॉ. मनीष कुमार सिन्हा ने सभी को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश से कंपनी एवं प्लांट की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं सफलता की कामना की.

गणेश उत्सव के दौरान कॉलोनी के निवासी उत्साहपूर्वक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर रहे हैं. प्रतिदिन आरती के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें महिलाओं एवं बच्चों द्वारा भजन, कीर्तन एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं. इन आयोजनों से पूरे कॉलोनी परिसर में उत्सव एवं भक्ति का वातावरण बना हुआ है.

गणेशोत्सव के माध्यम से कंपनी परिसर में धार्मिक आस्था के साथ-साथ पारिवारिक एवं सामाजिक सहभागिता को भी बढ़ावा मिल रहा है. उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी के दिन परंपरानुसार भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के साथ किया जाएगा.

कार्यक्रम में श्री तपोवर्धन सिंह, श्री नीरज सिन्हा, श्री राजेश उपाध्याय, श्री उत्तम खरे, श्री रवि त्रिपाठी सहित कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे.

Date & Time : 2026-09-23 06:28:17

Share:

Leave A Reviews

Related News