Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कृपालपुर में सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत एवं सम्मान

शहीद पद्मधर पार्क में किया सफाई एवं वृक्षारोपण

सतना. वाराणसी से बड़नगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा के सतना शहर की सीमा में प्रवेश करने पर कृपालपुर में आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया. यात्रा में शामिल सेवादारों का जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया.

कृपालपुर स्थित शहीद पद्मधर पार्क में प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, खजुराहो सांसद श्री वीडी शर्मा एवं सतना सांसद श्री गणेश सिंह ने सर्वप्रथम अमर शहीद पद्मधर सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया.

 इसके उपरांत शहीद पद्मधर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ-सफाई की गई तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया. सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया. यात्रा में शामिल सेवादारों ने भी शहीद पार्क की स्वच्छता एवं वृक्षारोपण में सहभागिता की.

इस अवसर पर महापौर श्री योगेश ताम्रकार, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, जनपद पंचायत सोहावल सोहावल के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक ऊषा चौधरी, पूर्व स्पीकर अनिल जायसवाल, नरेन्द्र त्रिपाठी, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में यात्रा सेवक उपस्थित रहे.

Date & Time : 2026-09-22 06:18:02

Share:

Leave A Reviews

Related News