
सतना, देशबंधु। आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 02 देवरामोलहाई सहित पिपरी उत्तर, ग्राम मोहरबा, ग्राम बंदरखा एवं गैलहरी में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा ग्रामीण परिवारों को आंगनबाड़ी केंद्र की विभिन्न गतिविधियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।
देवरामोलहाई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच दिवाकर सिंह उपस्थित रहे। वहीं वार्ड क्रमांक 01 में पंच माया साकेत सहित लाड़ली बहनें, गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं, महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा विश्वकर्मा, सुषमा पटेल एवं संध्या कुशवाहा तथा सहायिका ललिता साकेत ने उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित पोषण, स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी केंद्र की सेवाओं को लेकर जानकारी साझा की गई। इसी क्रम में पिपरी उत्तर (रामनगर), ग्राम मोहरबा, ग्राम बंदरखा एवं गैलहरी में भी आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें जिला पंचायत सदस्य जयंती तिवारी एवं तारा पटेल की उपस्थिति रही।
कार्यक्रमों में ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चों की सहभागिता रही और आंगनबाड़ी सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों से जुड़ने और शासन की महिला एवं बाल हितैषी योजनाओं का लाभ की जानकारी दी।
Leave A Reviews