Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीहोर: रेहटी में हरदा-भोपाल बस पर 25 लोगों ने किया हमला, ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट कर ₹12 हजार छीने


सीहोर जिले अंतर्गत रेहटी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। हरदा से भोपाल की ओर जा रही 'इंदिरा बस सर्विस' की यात्री बस को बोरी गांव के काला गेट के पास 20 से 25 उपद्रवियों ने बीच सड़क पर रोक लिया।

आरोप है कि हमलावरों ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर (परिचालक) को खींचकर बेरहमी से पीटा और बस पर जमकर पथराव किया, जिससे बस की खिड़कियों के कांच टूट गए। इस दौरान उपद्रवियों ने परिचालक के पास रखे टिकट बिक्री के लगभग 12 हजार रुपये भी छीन लिए। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

आधे घंटे तक बंधक रही बस, दहशत में चीख-पुकार करते रहे यात्री

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे बस यात्रियों को लेकर नियमित रूट से भोपाल जा रही थी। जैसे ही बस बोरी गांव के काला गेट के नजदीक पहुंची, पहले से घात लगाकर खड़े लोगों ने रास्ता रोक लिया।

हमलावरों ने करीब आधे घंटे तक बस को रोके रखा और जमकर हंगामा किया। अचानक हुए इस पथराव और हमले से बस के भीतर बैठे महिला, पुरुष और बच्चों में चीख-पुकार मच गई और यात्री बुरी तरह दहशत में आ गए। विपरीत परिस्थितियों के बीच चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए यात्रियों को सुरक्षित रखते हुए किसी तरह बस को वहां से आगे निकाला।

रेहटी थाने में शिकायत, वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

घटना के तुरंत बाद बस मालिक और स्टाफ की ओर से रेहटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले में लूट, तोड़फोड़ और मारपीट की धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधनी एसडीओपी (SDOP) रवि शर्मा ने बताया कि घटना से जुड़ा वीडियो संज्ञान में आ चुका है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और विवाद की मूल वजह का पता लगाया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Date & Time : 2026-10-21 12:59:02

Share:

Leave A Reviews

Related News