Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

छतरपुर में अधजला शव मिलने से सनसनी, युवक की हत्या कर साक्ष्य मिटाने की आशंका

छतरपुर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में बरकौंहा से गठेवरा जाने वाले कच्चे मार्ग के पास एक युवक का अधजला और क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत इतनी खराब है कि फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक युवक की उम्र लगभग 17 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव के पास केवल अंडरवियर मिला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद आरोपियों ने पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह और सीएसपी अरुण सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षेत्र को घेर लिया और फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी।

पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी तक संदिग्ध गतिविधियों के निशान भी मिले हैं, जिससे यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को यहां लाकर फेंका गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान नहीं होने के कारण फिलहाल पोस्टमार्टम रोक दिया गया है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही मृतक की पहचान कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

Share:

Leave A Reviews

Related News