Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रतलाम के चांदनी चौक स्थित बंदूक दुकान धमाके में घायल दुकानदार की मौत, तीन का इलाज जारी

रतलाम शहर के चांदनी चौक क्षेत्र में स्थित एक बंदूक दुकान में हुए धमाके के मामले में घायल दुकानदार की इलाज के दौरान मौत हो गई। 58 वर्षीय यूसुफ अली ने मंगलवार देर रात इंदौर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में रतलाम से इंदौर रेफर किया गया था।

गौरतलब है कि 26 जनवरी की शाम करीब 4 बजे चांदनी चौक स्थित बंदूक दुकान में अचानक तेज धमाका हो गया था। धमाका होते ही दुकान में मौजूद लोग जान बचाकर बाहर की ओर भागे। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झुलसे हुए लोग जलती हालत में सड़क पर दौड़ते नजर आए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास की दुकानों में बैठे लोग भी घबराकर बाहर निकल आए, वहीं सड़क पर खड़े एक मैजिक वाहन से सवारियां उतरकर भागती दिखाई दीं।

इस हादसे में दुकानदार यूसुफ अली के अलावा 32 वर्षीय नाजिम, 35 वर्षीय शेख रफीकुद्दीन और ग्राहक तितरी निवासी 35 वर्षीय संदीप पाटीदार घायल हुए थे। यूसुफ अली की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य तीन घायलों का इलाज इंदौर में जारी है।

हादसे के बाद प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से दुकान को सील कर दिया था। बुधवार को दुकान की सील खोलकर फोरेंसिक टीम द्वारा विस्तृत जांच की जाएगी। पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञ संयुक्त रूप से यह पता लगाने में जुटे हैं कि दुकान में धमाका किन कारणों से हुआ।

Share:

Leave A Reviews

Related News