Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

तेंदूखेड़ा: प्राचीन श्री गणेश मंदिर में धूमधाम से मना श्रीगणेश जन्मोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


तेंदूखेड़ा, देशबंधु। नगर के बीच स्थित प्राचीन और ऐतिहासिक श्री गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भगवान गणेश का जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी, दोपहर तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे।

प्रातः काल से ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। ठीक दोपहर 12:30 बजे भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव का विशेष पूजन और महाआरती वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। इस दौरान शंख और घंटों की ध्वनि से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। नगर के लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भी भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि मंदिर में विराजमान भगवान श्री गणेश की प्रतिमा बहुत सिद्ध मूर्ति है। भक्तों का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना भगवान श्री गणेश पूर्ण करते हैं।

एक ही गर्भगृह में तीन देवताओं की स्थापना- तेंदूखेड़ा का यह श्री गणेश मंदिर अपनी विशेष धार्मिक पहचान के लिए जाना जाता है। मंदिर के एक ही गर्भगृह में भगवान श्री गणेश के साथ भगवान हनुमान जी और भैरवनाथ की प्रतिमाएं स्थापित हैं। जन्मोत्सव और महाआरती के बाद मंदिर में आयोजकों द्वारा महाप्रसाद का वितरण किया गया एवं इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन-प्रसादी ग्रहण की।

Date & Time : 2026-09-14 10:08:37

Share:

Leave A Reviews

Related News