Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सिंगरौली: मोरवा में रेलवे स्टेशन के पीछे झाड़ियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

सिंगरौली। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पीछे झाड़ियों में गुरुवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष आंकी जा रही है। शव पीठ के बल पेट की ओर झुका हुआ अवस्था में मिला। मृतक के सिर के बाल अधपके थे और शरीर की त्वचा सख्त हो चुकी थी, जिससे शव काफी समय पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जांच में शव करीब 15 से 20 दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक को पहले रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में घूमते हुए देखा गया था, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आसपास के थानों और क्षेत्रों में अज्ञात शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मोरवा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बैढ़न जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामले को हत्या की आशंका मानते हुए विवेचना की जा रही है। मर्ग कायम कर लिया गया है और मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share:

Leave A Reviews

Related News