Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीधी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: सड़क पार कर रहे दो मजदूरों को कुचला, दोनों की मौत, चालक फरार

सीधी शहर में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पटेल पुल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रहे दो मजदूरों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 2 बजे हुआ। दोनों मजदूर बस से उतरकर सड़क पार कर रहे थे, तभी काले रंग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मजदूर सड़क पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

मृतक मजदूरों की पहचान पहले नहीं हो पाई थी। पुलिस ने रातभर जांच की, जिसके बाद शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे उनकी पहचान बसंत यादव (40) और रामभुवन सिंह (65) के रूप में हुई। दोनों सतना जिले के निवासी थे और सीधी में घरों व दुकानों में ग्रेनाइट लगाने का काम करते थे।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मामले में कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की है। फुटेज में एक काले रंग की स्कॉर्पियो संदिग्ध हालत में घटनास्थल से भागती हुई दिखाई दी है।

पुलिस के अनुसार वाहन की पहचान लगभग कर ली गई है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
Share:

Leave A Reviews

Related News