
तेंदूखेड़ा, देशबंधु। मां नर्मदा अंचल क्षेत्र के अंतर्गत तेंदू खेड़ा नगर में संचालित महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा समय-समय रचनात्मक और अच्छे कार्य किए जाते हैं संस्था के प्रबंधक डॉक्टर प्रकाश जैन प्राचार्य श्रीमती डॉक्टर श्रीमती किरण प्रभा जैन के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई प्रभारी श्रीमती अरुणा जैन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी आशुतोष नारायण नामदेव के द्वारा बेहतर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्य में अच्छी झलक दिखती है.
आदिवासी आंचल वनांचल क्षेत्र मरावन में एक सप्ताह का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर हुआ प्रारंभ, बीते दिवस आदिवासी अंचल जिले की सीमा पर प्राकृतिक मनोहरऔर प्राकृतिक सौंदर्यताअलौकिक वातावरण वाला क्षेत्र वनांचल आदिवासी अंचल मरावन ग्राम पंचायत है यहां पर राष्ट्रीय सेवा योजना का एक सप्ताह का शिविर का शुभारंभ संत मोनी महिला महाविद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर प्रकाश जैन डॉक्टर कॉलेज प्राचार्य श्रीमती किरण लता जैन ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर फूल माला एवं दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया.
आदिवासी अंचल मैं काफी उपयोगी साबित होगा यह सेवा योजना का शिविर संस्था प्रबंधक डॉ प्रकाश ने बताया रायसेन नरसिंहपुर एवं सागर जिले की सीमा प्रकृति की अद्वितीय धरोहर ग्राम पंचायत मरावन के वनांचल में संत मोनी महिला महाविद्यालय प्रबंधक शिशु विशेषज्ञ प्रकाश जैन द्वारा स्वामी विवेकानंद जी ने अपने संबोधन में बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई समाज सेवा रचनात्मक कार्यों में महत्वपूर्ण स्थान रहता है और हम लंबे समय से इस आदिवासी क्षेत्र में कुछ ना कुछ स्वास्थ्य सेवाएं सामाजिक गतिविधि के द्वारा संपर्क बनाए हुए थे
इसके पहले भी यहां पर हमारी संस्था द्वारा 2003 में 22 साल पहले इसी तरह का शिविरकाआयोजन किया गया है निश्चित ही इस क्षेत्र के सभी वर्गों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा और इस क्षेत्र में शिक्षा नशा मुक्ति बाल विवाह स्वच्छता दहेज प्रथा जैसे रचनात्मक कार्यक्रम को हमारी संस्था की चयनित 50 छात्राओं की टीम निश्चित ही हर ग्राम ग्राम जाकर वहां पर रचनात्मक कार्यक्रम कर सभी आदिवासी बंधुओ से नसंपर्क कर अन्य रचनात्मक गतिविधि के द्वारा जागृत करने का हर संभव प्रयास करेंगे
इसके लिए अलग-अलग ग्राम मैं हर दिनपंचायत के अंतर्गत सभी ग्रामो में जाकर जन जागृति आम जनता के सहयोग और उनके बीच की जाएगी और इसका उद्देश्य हम पूरी तरह सफल होने का प्रयास करेंगे इस गतिविधि से कुछ शिक्षा ले सकते हैं और अपने आगे वाले जीवन को सार्थक कर सके तभी हमारा संस्था का के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना का समय सफल होगा इसमें सभी के सहयोग की अपेक्षा भी संस्था के प्रबंधक डॉक्टर प्रकाश के द्वारा की गई है
इस दौरान संस्था की प्राचार्य डॉक्टर किरण प्रभा लता जैन ने भी राष्ट्रीय सेवा योजना गतिविधि पर काफी विस्तार से बताया तो संस्था समिति से जुड़े श्री पाठक जी ने भी रचनात्मक गतिविधियों का इस आदिवासी अंचल में होना महत्वपूर्ण बात कही पत्रकार जीवेश चौरसिया ने आदिवासी अंचल में इस योजना को बेहतर बताया.
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना मैं अपने विद्यार्थी जीवन के दौरान महाविद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय इकाई तक राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के माध्यम से अपनी सेवा देने वाले पूर्व विश्वविद्यालय के छात्र नेता मां नर्मदांचल क्षेत्र के पत्रकार जीवेश चौरसिया ने भी राष्ट्रीय सेवा योजना पर अपने विचार रखते हुए पूर्व समय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्य अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि जब से और अब मैं परिस्थितियों बदल चुकी हैं निश्चित ही यह सेवा करने का मुख्य प्लेटफार्म होता है
जिससे आगे की दिशा निर्धारित होती है आदिवासी क्षेत्र में निश्चित थी लंबे समय से स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में संस्था के प्रबंधक शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रकाश जैन का बहुत बड़ा योगदान है और निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की साथ दवाई भी दे रहे हैं और शिक्षा में भी काफी योगदान स्कूल एवं कई शिक्षा में दिया जा रहा है कि आदिवासी अंचल की गहराइयों को उन्होंने छुआ है और निश्चित ही भविष्य में ऐसे रचनात्मक और सामाजिक कार्यक्रम करते रहें और हम उम्मीद करते हैं कि राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी श्रीमती अरुण जैन एवं आशुतोशनारायण नामदेव निश्चित ही इस कार्यक्रम को बेहतर सफल बनाने का संभव प्रयास करेंगे
इनकी रही उपस्थित प्रमुख प्रथम दिन रैली भी निकाली. इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक डॉक्टर प्रकाश जैन प्राचार्य डॉक्टर श्रीमती किरण प्रभा जैन संस्था से जुड़े वरिष्ठ समाजसेवी श्री पाठक जी नस महिला इकाई कॉलेज अधिकारी श्रीमती आना जैन पुरुष इकाई प्रभारी आशुतोशनारायण नामदेव ग्राम के सरपंच श्रीमती संजो बाई ठाकुर मरावन हाई स्कूल के प्राचार्य बलवंत ठाकुर श्री यादव दादाजी चिंतामणि चौबे पत्रकार जीवेश चौरसिया डॉ राम प्रकाश कुशवाहा इस संस्था और क्षेत्र के शिक्षक शिक्षिकाएं श्रीमती गायत्री प्रजापति कुमारी इशा धुर्वे राजेश ठाकुर अंकित मिश्रा आदि ग्राम के जगरूप नागरिक भीउपस्थित थे.
कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी महिला कॉलेज श्रीमती अरुणा जैन एवं सहयोग आशुतोष नारायण नामदेव द्वारा किया गया इस दौरान कार्यक्रम के प्रथम दिन ग्राम में जागरूकता रैली निकाली गई और सभी को स्वच्छता का भी संदेश दिया गया।
Leave A Reviews