Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

खुशियों के घर में पसरा सन्नाटा बेटे की शादी का न्योता देने निकले पिता की भीषण सड़क हादसे में मौत, जबलपुर में कोहराम

जबलपुर । के टेमर भीटा इलाके से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। जिस घर में बेटे की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं और मंगल गीत गाए जा रहे थे, वहां अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है।

पूरी घटना का विवरण मृतक रवि पटेल (उम्र 52 वर्ष) रविवार को अपने बेटे नितेश पटेल के आगामी विवाह (25 अप्रैल) के निमंत्रण पत्र बांटने के लिए घर से निकले थे। खुशियों का पैगाम लेकर निकले पिता को क्या पता था कि काल रास्ते में उनका इंतजार कर रहा है। जब वे बायपास मार्ग होकर तिलवारा की ओर जा रहे थे, तभी गढ़ा रेलवे स्टेशन के समीप एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसा इतना भीषण था कि रवि पटेल सड़क पर गंभीर रूप से लहूलुहान होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद, देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

गुस्से में स्थानीय लोग इस हृदयविदारक घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया। भीड़ ने मौके पर ही पिकअप वाहन को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, हालांकि आरोपी चालक मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ड्राइवर की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। 25 अप्रैल को जिस घर से बारात निकलनी थी, वहां अब मातम का साया है।

Share:

Leave A Reviews

Related News