Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ट्रंप ने कहा- नो सीजफायर, ईरान तबाह हो रहा, NATO को बताया 'कागज का शेर'

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका फिलहाल किसी भी 'सीजफायर' (युद्धविराम) के पक्ष में नहीं है. उनका मानना है कि जब दुश्मन पूरी तरह घुटनों पर हो, तब रुकना समझदारी नहीं है.

"हम जीत चुके हैं, उनकी ताकत खत्म"
मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी कार्रवाई ने ईरान की कमर तोड़ दी है. उन्होंने कहा:

ईरान की नेवी (नौसेना) पूरी तरह तबाह हो चुकी है.

उनकी एयरफोर्स और एयर डिफेंस सिस्टम को नेस्तनाबूद कर दिया गया है.

ट्रंप के अनुसार, सैन्य रूप से ईरान अब बड़ी चुनौती नहीं बचा है, हालांकि होर्मुज स्ट्रेट में तनाव अभी भी बरकरार है.

NATO पर बरसे ट्रंप: "कागजी शेर हैं सहयोगी देश"
ट्रंप ने इस युद्ध में अमेरिका का साथ न देने पर NATO (नाटो) देशों को आड़े हाथों लिया. उन्होंने सहयोगियों को 'कायर' करार देते हुए कहा कि अमेरिका के बिना इस गठबंधन की कोई हैसियत नहीं है. ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि होर्मुज स्ट्रेट जैसे कम जोखिम वाले सैन्य ऑपरेशन्स में भी मदद न करना उनकी कायरता है, जिसे अमेरिका भविष्य में याद रखेगा.

Share:

Leave A Reviews

Related News