
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों, संगठित अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 06.11.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ड्रीमलैंड सिटी कॉलोनी, करेली बस्ती के पास कुछ व्यक्ति स्मैक के अवैध लेन-देन के लिए आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी नरसिंहपुर डी.पी.एस. चौहान के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर तत्काल घेराबंदी की गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति पर निगरानी रखी। कुछ ही देर में दूसरा व्यक्ति भी मौके पर पहुंच गया। दोनों को पुलिस की घेराबंदी का आभास होने पर उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 42.72 ग्राम स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख है, बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी :
1-सुरेश पिता छिदामीलाल लडिया (भदौरिया), उम्र 30 वर्ष, निवासी कॉलेज के पास, गुरुनानक वार्ड, गोटेगांव, थाना गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर।
2- मोनू उर्फ यशवंत पिता प्रेम सिंह राजपूत, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम अमरिया, थाना रहली, जिला सागर।
जप्त मादक पदार्थ: आरोपियों के कब्जे से 42.72 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत 5 लाख है)
वैधानिक कार्यवाही: आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 (21) एवं 29 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
कार्यवाही में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका: उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रत्नाकर हिंग्वे, सउनि. सतीश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक उमेश पटेल, प्रधान आरक्षक राजेंद्र उईके, आरक्षक अमित यादव, चेतन तंतवाय, लक्ष्मी नागपुरे, कपिल राजपूत एवं सचिन लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Leave A Reviews