Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

उमरिया: रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को शुक्रवार रात करीब 2 बजे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिली।

मौके पर पहुंची बिरसिंहपुर पाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में शव अत्यंत क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया, जिसमें कई अंग अलग-अवस्था में थे। आशंका जताई जा रही है कि मृतक की किसी ट्रेन से टक्कर हो गई।

थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने शनिवार को बताया कि शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी पहलुओं पर जांच जारी है और पहचान होते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मृतक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Share:

Leave A Reviews

Related News